Rajsamand App

राजसमंद क्षैत्र के समाचार & अपडेट्स

राजस्थान के इस जिले ने पिछली नवरात्र और दीपावली पर खरीद का तोड़ा रेकॉर्ड

इस ख़बर को सुनने के लिए 👇"Listen" पर क्लिक करें
[tta_listen_btn]
[tts_play]
[gspeech]

राजसमंद. जिले में नवरात्र और दीपावली पर इस बार जमकर वाहनों की बिक्री हुई। पिछले साल के मुकाबले इस बार 474 वाहन अधिक बिके और परिवहन विभाग को करीब 10.50 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति हुई है। इससे परिवहन विभाग के कार्मिकों में उत्साह का माहौल है। देश में पिछले माह अक्टूबर में नवरात्र और दीपावली का पर्व मनाया गया। इसके तहत जिले में दो पहिया, चौपहिया और लोडिंग वाहनों की जमकर बिक्री हुई। परिवहन विभाग की ओर से बिक्री वाहनों की जानकारी तुरंत विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए। इसके साथ की ट्रैक्स आदि भी जमा कराया गया। परिवहन विभाग को 9 करोड़ रुपए के राजस्व का लक्ष्य दिया गया था, इसके बदले परिवहन विभाग ने 10.50 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया। परिवहन विभाग शादी के सावों आदि के चलते इस माह भी अच्छी बिक्री की उम्मीद है।

यह हुई वाहनों की बिक्री

परिवहन विभाग के अनुसार अक्टूबर माह में 2461 वाहनों की बिक्री हुई। इसमें 1800 दोपहिया वाहन, 400 कारें और 48 टेक्ट्रर आदि की बिक्री हुई है। वहीं पिछले साल 1987 वाहनों की बिक्री हुई थी। इस बार 474 अधिक वाहनों की बिक्री हुई थी। हालांकि इलेक्ट्रीक वाहनों की बिक्री पिछले साल से कम रही है।

सीएनजी वाहनों की बढ़ रही संख्या

जिला मुख्यालय पर सीएनजी से संचालित होने वाले वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई ऑटो आदि भी सीएनजी से संचालित हो रहे हैं। जिला मुख्यालय पर आसानी से सीएनजी उपलब्ध होने के कारण अब लगातार इनकी संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। आगामी दिनों में इसमें और तेजी आने की उम्मीद है।

वाहनों की बिक्री बढ़ी, 137 राजस्व किया प्राप्त

जिले में पिछले साल के मुकाबले इस बार वाहनों की अधिक बिक्री हुई है। विभाग की ओर से दिए गए लक्ष्य से करीब 137 प्रतिशत अधिक आय अर्जित की है। इलेक्ट्रीक वाहन इस बार थोड़े कम बिके हैं।

डॉ. कल्पना शर्मा, डीटीओ परिवहन विभाग राजसमंद

राजस्थान की यह नगर परिषद अब करेगी यह नवाचार…पढ़े पूरी खबर

November 13, 2024

You May Also Like👇

Supportscreen tag
var ttsInterval; (function() { // Ensure DOM is loaded function initTTS() { var btn = document.getElementById('ttsPlayBtn'); if (!btn) return; btn.addEventListener('click', function() { var content = document.querySelector('.entry-content') || document.querySelector('.post-content'); if (!content) { alert('Post content not found'); return; } var text = content.innerText.trim(); if (!text) return; // Stop previous speech if (window.speechSynthesis.speaking) { window.speechSynthesis.cancel(); } var utterance = new SpeechSynthesisUtterance(text); utterance.lang = 'hi-IN'; utterance.rate = 1; utterance.pitch = 1; window.speechSynthesis.speak(utterance); }); } // Old Elementor may need small timeout for DOM if (document.readyState === 'loading') { document.addEventListener('DOMContentLoaded', initTTS); } else { setTimeout(initTTS, 300); } })();