Rajsamand App

राजसमंद क्षैत्र के समाचार & अपडेट्स

राजस्थान में बिना पढ़े-लिखे लोगों के पास सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इस डेट से कर सकेंगे आवेदन

इस ख़बर को सुनने के लिए 👇"Listen" पर क्लिक करें
[tta_listen_btn]
[tts_play]
[gspeech]

Safai karmchari Bharti 2024: राजसमंद। जिले में 130 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती होगी। इसके लिए स्वायत्त शासन विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 7 अक्टूबर से 6 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। हालांकि नगर परिषद की साधारण सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव लेकर 101 पद बढ़ाने का प्रस्ताव स्वायत्त शासन विभाग को भेजा गया था, लेकिन अभी 50 पदों पर ही भर्ती होगी।

प्रदेश में 23 हजार 820 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती निकाली है। स्वायत्त शासन विभाग ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत राजसमंद नगर परिषद में 50 सफाई कर्मचारियों की भर्ती होगी। इसी प्रकार नाथद्वारा नगर पालिका में 38, आमेट नगर पालिका में 24 और देवगढ़ नगर पालिका में 18 सफाई कर्मचारियों की भर्ती होगी।

जानकारों के अनुसार राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का राजस्थान के मूल निवासी होना आवश्यक है। कर्मचारी पद के लिए कोई शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं है। उम्मीदवार के पास सफाई व सार्वजनिक सीवरेज सफाई का एक साल का कार्य अनुभव होना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें: श्री सांवलिया सेठ मंदिर में पहले ही दिन आया इतना चढ़ावा कि देखकर सब रह गए हैरान

राजस्थान के अभ्यर्थियों को आधार कार्ड अपडेट करवाना होगा। उम्मीदवारों का चयन लॉटरी के आधार पर किया जाएगा। आयु की गणना एक जनवरी 2024 के आधार पर होगी। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में सरकार ने पहले 24 हजार 797 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती निकाली थी। लेकिन प्रदेशभर में सफाई कर्मचारियों ने भर्ती प्रक्रिया में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने की मांग की थी। इसके बाद नए सिरे से सफाई कर्मचारियों की भर्ती निकाली गई है।

सर्वसम्मति से यह लिया था प्रस्ताव

गत नगर परिषद की साधारण सभा में 101 नए पद सृजित करने का प्रस्ताव लिया था। सफाई कर्मचारियों के पद जनसंख्या 2011 के अनुसार 299 हैं। शहर की जनसंख्या के अनुसार 1000 पर 4 पद सफाई कर्मचारियों होते हैं। इस तरह वर्ष 2024 में अनुमानित जनसंख्या (एक लाख) के अनुसार सफाई कर्मचारी के पद 400 स्वीकृत होने चाहिए। इसमें पूर्व में स्वीकृत 299 पद कम करते हुए 101 नए पद सृजित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया था।

इसमें स्टापिंग पैटर्न अनुसार 25 सफाई कर्मचारियों पर एक जमादार होता है। 400 सफाई कर्मचारी को दृष्टिगत 16 जमादार के, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 6 और स्वास्थ्य निरीक्षक प्रथम एक, अग्निशमन अधिकारी का एक, सहायक प्रकाश निरीक्षक के एक पद सृजित करने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया था, लेकिन वर्तमान में 2011 की जनगणना के आधार पर भर्ती की जा रही है।

50 पदों पर लगेंगे कार्मिक, पद बढ़ाना सरकार का निर्णय

राजसमंद नगर परिषद में 50 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती होगी। साधारण सभा में लिए गए प्रस्ताव के चलते 101 पद बढ़ाने के लिए मुख्यालय भेजा गया था। यह सब कुछ सरकार के स्तर पर तय होता है। वर्तमान में 299 में से 240 कार्मिक कार्यरत है। -तरूण बाहेती, एक्सईएन नगर परिषद राजसमंद

यह भी पढ़ें: सैलानियों के लिए हिमाचल की हसीन वादियों में घूमना होगा आसान, अब जयपुर से मिलेगी सीधी फ्लाइट; जानें टिकट

October 2, 2024

You May Also Like👇

Supportscreen tag
var ttsInterval; (function() { // Ensure DOM is loaded function initTTS() { var btn = document.getElementById('ttsPlayBtn'); if (!btn) return; btn.addEventListener('click', function() { var content = document.querySelector('.entry-content') || document.querySelector('.post-content'); if (!content) { alert('Post content not found'); return; } var text = content.innerText.trim(); if (!text) return; // Stop previous speech if (window.speechSynthesis.speaking) { window.speechSynthesis.cancel(); } var utterance = new SpeechSynthesisUtterance(text); utterance.lang = 'hi-IN'; utterance.rate = 1; utterance.pitch = 1; window.speechSynthesis.speak(utterance); }); } // Old Elementor may need small timeout for DOM if (document.readyState === 'loading') { document.addEventListener('DOMContentLoaded', initTTS); } else { setTimeout(initTTS, 300); } })();