Rajsamand App

राजसमंद क्षैत्र के समाचार & अपडेट्स

दीप्ति माहेश्वरी के कार्यालय शुभारंभ पर हुआ सुंदरकांड

इस ख़बर को सुनने के लिए 👇"Listen" पर क्लिक करें
[tta_listen_btn]
[tts_play]
[gspeech]

राजसमन्द। विधायक दीप्ति माहेश्वरी के नवीन विधायक कार्यालय के शुभारंभ पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड पाठ में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं स्नेही जनों की बड़ी संख्या में उत्साह पूर्ण भागीदारी रही। सुंदरकांड के पाठ के साथ ही प्रभु श्री हनुमानजी के एवं अन्य सुमधुर भजनों की प्रस्तुति ने वातावरण को भक्ति भावना से ओत-प्रोत कर दिया।

इस अवसर पर विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने सुंदरकांड का पाठ करने वाले रसिक भक्तों का भाव-भिना स्वागत किया और उपस्थित सभी जनों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रभु श्री राम जी एवं हनुमान जी से देश में राष्ट्रवादी सोच की सरकार बनाने और सर्वजन मंगल की कामना की। सनातन धर्म परंपरा में रामचरितमानस के सुंदरकांड के पाठ को शीघ्र फल देने वाला माना जाता है। हनुमान चरित्र से हमें बल, बुद्धि, विद्या, विवेक, और शौर्य से संपन्न व्यक्तित्व निर्माण की प्रेरणा मिलती है।

केलवा के सुप्रसिद्ध सुंदरकांड सेना रामायण प्रचार मंडल के आनंद जोशी, परसराम छिपा, कुंतेश्वर सेन, लोकेश सेन, नरेश पालीवाल एवं बसंत पालीवाल ने सुमधुर संगीत एवं लयबद्ध पाठ से सभी उपस्थित जनों को भक्ति के चरम पर पहुंचा दिया। आयोजन में जिलाध्यक्ष मानसिंह बारहठ, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, राजसमन्द पंचायत समिति प्रधान अरविन्द सिंह, पूर्व प्रधान भानू पालीवाल, पूर्व चेयरमेन सुरेश पालीवाल, रामलाल पूर्बिया, महेश पालीवाल, दिनेश पालीवाल, मण्डल अध्यक्ष मुकेश जोशी, सुभाष पालीवाल, सम्पतनाथ चौहान, चन्द्रशेखर बागोरा, उदयलाल अहीर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह भाटी, महेन्द्र टेलर, पर्वत सिंह आशिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता सनाढ्य के साथ बड़ी संख्या में अन्य पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

👤 Rahul Acharya
May 6, 2024

You May Also Like👇

var ttsInterval; (function() { // Ensure DOM is loaded function initTTS() { var btn = document.getElementById('ttsPlayBtn'); if (!btn) return; btn.addEventListener('click', function() { var content = document.querySelector('.entry-content') || document.querySelector('.post-content'); if (!content) { alert('Post content not found'); return; } var text = content.innerText.trim(); if (!text) return; // Stop previous speech if (window.speechSynthesis.speaking) { window.speechSynthesis.cancel(); } var utterance = new SpeechSynthesisUtterance(text); utterance.lang = 'hi-IN'; utterance.rate = 1; utterance.pitch = 1; window.speechSynthesis.speak(utterance); }); } // Old Elementor may need small timeout for DOM if (document.readyState === 'loading') { document.addEventListener('DOMContentLoaded', initTTS); } else { setTimeout(initTTS, 300); } })();