Welcome to Rajsamand App   Click to listen highlighted text! Welcome to Rajsamand App

Rajsamand App

राजसमंद क्षैत्र के समाचार & अपडेट्स

मजदूरों पर मालबा गिरने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत…

इस ख़बर को सुनने के लिए 👇"Listen" पर क्लिक करें
[tts_play]
[gspeech]

राजस्थान के राजसमंद जिले में हिंदुस्तान जिंक की खदान में बीती देर रात 3 बजे बड़ा हादसा सामने आया। इस दौरान अण्डर ग्राउण्ड खदान में नाइट ड्यूटी के दौरान काम कर रहें दो मजदूरों की मौत हो गई। इन पर अचानक मलबा गिरने से उनकी मौत हो गई। घटना से खदान में कोहराम मच गया। इधर, सूचना पर दोनों मजदूरों के शवों को बाहर निकाल लिया गया। वहीं परिजन और मजदूर मुआवजा देने की मांग रहे हैं। इस दौरान रेल मगरा थाना पुलिस और परिजनों के बीच वार्ता चल रही है।

मजदूरों पर मालबा गिरने से दोनों की दर्दनाक मौत
यह दर्दनाक हादसा राजसमंद जिले के रेल मगरा थाना क्षेत्र में सामने आया। इस दौरान दरीबा खान की सिंदेसर माइंस में दो मजदूर उत्तराखंड निवासी मनीष कुमार और रेल मगरा गांव निवासी राज बहादुर सिंह नाइट ड्यूटी पर गए थे। इस बीच उनके ऊपर बड़े पत्थरों के साथ मलबा गिर गया। इससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान अन्य मजदूर इस हादसे में बाल-बाल बच गए। घटना के बाद हादसे से मजदूरों में कोहराम मच गया।

मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने प्रदर्शन किया
खदान में हादसे के बाद मजदूर में कोहराम मच गया। इस दौरान मृतक मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को माइंस की क्लीनिक पहुंचाया, जहां मौजूद मजदूर नारेबाजी करने लगे। हादसे की सूचना पर मृतक के गांव के भी सैकड़ो लोग माइंस पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। लोगों की मांग है कि अभी तक जिंक प्रशासन ने कोई घटना का खुलासा नहीं किया है, इधर, मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर पीड़ित पक्ष से वार्ता चल रही है।

👤 Rajsamand App
September 7, 2024

You May Also Like👇

var ttsInterval; (function() { // Ensure DOM is loaded function initTTS() { var btn = document.getElementById('ttsPlayBtn'); if (!btn) return; btn.addEventListener('click', function() { var content = document.querySelector('.entry-content') || document.querySelector('.post-content'); if (!content) { alert('Post content not found'); return; } var text = content.innerText.trim(); if (!text) return; // Stop previous speech if (window.speechSynthesis.speaking) { window.speechSynthesis.cancel(); } var utterance = new SpeechSynthesisUtterance(text); utterance.lang = 'hi-IN'; utterance.rate = 1; utterance.pitch = 1; window.speechSynthesis.speak(utterance); }); } // Old Elementor may need small timeout for DOM if (document.readyState === 'loading') { document.addEventListener('DOMContentLoaded', initTTS); } else { setTimeout(initTTS, 300); } })(); Click to listen highlighted text!