राजसमंद जिलेभर में आयोजित हुई राष्ट्रीय लोक अदालत में 1200 से अधिक लंबित प्रकरणों का निस्तारण हुआ. बता दें कि जिला न्यायाधीश राघवेन्द्र काछवाल के निर्देश पर आयोजित हुई राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 12 बैंच गठित कर 6000 से अधिक लंबित प्रकरण राजीनामे से निस्तारण के लिए रैफर किए गए थे.