Rajsamand App

राजसमंद क्षैत्र के समाचार & अपडेट्स

किसानों के लिए कोल्ड चेन, मेगा फ़ूड पार्क और एग्रो प्रोसेसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर अभूतपूर्व काम हुआ: दीप्ति माहेश्वरी

इस ख़बर को सुनने के लिए 👇"Listen" पर क्लिक करें
[tta_listen_btn]
[tts_play]
[gspeech]

राजसमंद। विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने काबरी महादेव मंदिर में आयोजित किसान बैठक में अपने उद्बोधन में कहा कि किसानों के विकास एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध है। बीते 10 वर्षों से मोदी सरकार ने कृषि नीतियों में बदलाव कर एवं विभिन्न पहलों द्वारा अत्याधुनिक तकनीक और डिजिटलीकरण से किसानों को समृद्ध बनाने के लिए लगातार कार्य किए हैं। जिससे किसान समृद्ध एवं खुशहाल बने हैं।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना से अब तक करोड़ों किसानों को फायदा हुआ है। 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों को सीधे डी.बी.टी. के माध्यम से दी गई है। यह डी.बी.टी. के माध्यम से दी जाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी भुगतान योजना है। पीएम किसान निधि योजना किसानों के जीवन को आसान बनाने और कृषि को प्रोत्साहित करने में ऐतिहासिक साबित हो रहीं है।

किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार: 

केंद्र सरकार देश के किसानों को सशक्त और आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए तमाम तरह की योजनाएं चला रही है। मोदी सरकार 21वीं सदी की जरूरतों के मुताबिक कृषि सुधार करने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश में लगी हुई है। इससे किसानों में नया आत्मविश्वास पैदा हुआ है। उनके जीवन स्तर में भी सुधार हो रहा है। मोदी सरकार में किसान खुलकर नए अवसरों और विकल्पों का लाभ उठा रहे हैं।

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के साथ – साथ उद्यमी बनाने के लिए नये अवसर तैयार किए जा रहे हैं। देश में हजारों कृषक उत्पादक समूह (एफ.पी.ओ.) बनाए जा रहे हैं। कोल्ड चेन, मेगा फ़ूड पार्क और एग्रो प्रोसेसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी अभूतपूर्व काम हो रहा है। मोदी सरकार किसानों का उत्पादन लागत कम करने और कृषि को लाभप्रद बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल पर जोर दे रही है। इसमें जैव प्रौद्योगिकी, रिमोट सेंसिंग, जी.आई.एस, डाटा एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोट तकनीकों का इस्तेमाल शामिल है।

👤 Rahul Acharya
March 20, 2024

You May Also Like👇

var ttsInterval; (function() { // Ensure DOM is loaded function initTTS() { var btn = document.getElementById('ttsPlayBtn'); if (!btn) return; btn.addEventListener('click', function() { var content = document.querySelector('.entry-content') || document.querySelector('.post-content'); if (!content) { alert('Post content not found'); return; } var text = content.innerText.trim(); if (!text) return; // Stop previous speech if (window.speechSynthesis.speaking) { window.speechSynthesis.cancel(); } var utterance = new SpeechSynthesisUtterance(text); utterance.lang = 'hi-IN'; utterance.rate = 1; utterance.pitch = 1; window.speechSynthesis.speak(utterance); }); } // Old Elementor may need small timeout for DOM if (document.readyState === 'loading') { document.addEventListener('DOMContentLoaded', initTTS); } else { setTimeout(initTTS, 300); } })();