Rajsamand App

राजसमंद क्षैत्र के समाचार & अपडेट्स

राजसमंद में मातृशक्ति का नया साल का जश्न, 5100 कलशों के साथ निकलेगी शोभायात्रा

इस ख़बर को सुनने के लिए 👇"Listen" पर क्लिक करें
[tta_listen_btn]
[tts_play]
[gspeech]

राजसमंद। नव वर्ष के पावन पर्व पर राजसमंद की मातृशक्ति एक अनोखी शोभायात्रा निकालने जा रही है। इस शोभायात्रा में 5100 महिलाएं 5100 मंगल कलश लेकर शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरेंगी।

नव वर्ष समारोह समिति राजसमंद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाएं 5100 मंगल कलशों के साथ-साथ शहर के सभी ठाकुर जी के वेवाण, देवी देवताओं और महापुरुषों की आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत करेंगी।

शोभायात्रा दीनदयाल उपाध्याय सर्कल से शुरू होकर दाणी चबूतरा, सदर बाजार, किशोर नगर, जलचक्की होते हुए कांकरोली स्थित द्वारकेश वाटिका पहुंचेगी। यहां एक विशाल धर्म सभा का आयोजन भी किया जाएगा।

कार्यक्रम को लेकर मातृशक्ति पूजा बंग, सोना सिंह राव, बिंदिया चौधरी, टीना पालीवाल और उनकी टीम शहर में सभी दशामाता जी के स्थलों और घर-घर जाकर महिलाओं को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित कर रही है।

यह शोभायात्रा न केवल नव वर्ष का जश्न मनाने का एक तरीका होगा, बल्कि महिला शक्ति का प्रदर्शन भी होगा।

👤 Rahul Acharya
March 31, 2024

You May Also Like👇

Supportscreen tag
var ttsInterval; (function() { // Ensure DOM is loaded function initTTS() { var btn = document.getElementById('ttsPlayBtn'); if (!btn) return; btn.addEventListener('click', function() { var content = document.querySelector('.entry-content') || document.querySelector('.post-content'); if (!content) { alert('Post content not found'); return; } var text = content.innerText.trim(); if (!text) return; // Stop previous speech if (window.speechSynthesis.speaking) { window.speechSynthesis.cancel(); } var utterance = new SpeechSynthesisUtterance(text); utterance.lang = 'hi-IN'; utterance.rate = 1; utterance.pitch = 1; window.speechSynthesis.speak(utterance); }); } // Old Elementor may need small timeout for DOM if (document.readyState === 'loading') { document.addEventListener('DOMContentLoaded', initTTS); } else { setTimeout(initTTS, 300); } })();